राहुल गाँधी ने महिलाओ के हित में कही ये बात

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस के लिए एक अच्छा लक्ष्य होगा अगर आज से अगले 10 वर्षों में हमारे पास 50 फीसदी मुख्यमंत्री महिलाएं हों।

0
60

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एर्नाकुलम में ‘उत्साह’ महिला कांग्रेस के राज्य सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सत्ता में महिला की कमी पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास महिला मुख्यमंत्रियों की कमी है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, ‘कांग्रेस के लिए एक अच्छा लक्ष्य होगा अगर आज से अगले 10 वर्षों में हमारे पास 50 फीसदी मुख्यमंत्री महिलाएं हों। हमारे पास बहुत कम महिला मुख्यमंत्री हैं। पर मुझे पता है कि कांग्रेस पार्टी में कई महिलाएं हैं, जो एक अच्छी मुख्यमंत्री बन सकती हैं।’

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि एकमात्र कमी यह है कि मंच पर पुरुष हावी हैं, जोकि अच्छी बात है, लेकिन अब हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस पार्टी के हर स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो।

इससे पहले, केरल के नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन ने बताया कि रैली का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिला कांग्रेस के वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी रैली में शामिल होंगे। हमारी रैली उन सरकारों के लिए चेतावनी है, जो महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रही हिंसाओं को रोकने में विफल रही है।

दो दिन पहले, केरल के नीलांबुर ब्लॉक पंचायत में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ये चार परियोजनाएं लोगों के हित में हैं। पहली- लोगों के लिए एक उपशामक देखभाल, दूसरी आदिवासी प्रसवरोधी गृह परियोजना (इस योजना का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना), अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सामान्य स्वास्थ्य देखभाल परियोजना साथ ही अंतिम परियोजना आदिवासी बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य देखभाल परियोजना है।