Rahul Gandhi ने खुद की जासूसी करवाने का आरोप भारत सरकार पर लगाया

राहुल गाँधी ने कहा, हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो।

0
59

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौर पर है। जहाँ अपने एक बयान को लेकर राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) फिर से विवादों से घिर गए है। लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में एमबीए (MBA) के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने भारत सरकार को ही घेरना शुरू कर दिया। यहां तक कह दिया कि इंडिया में लोकतंत्र खतरे में है।

राहुल गाँधी ने भारत सरकार को लेकर कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने खुद की जासूसी करवाने का आरोप इंडियन गवर्नमेंट पर लगाया। कहा कि, अफसरों ने उन्हें फोन पर संभलकर बात करने की सलाह दी थी। ये भी कहा कि, भारत की सभी संस्थानें सरकार के कब्जे में हैं। मीडिया और न्यायालयों पर भी सरकार का नियंत्रण है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

राहुल गाँधी ने इससे पूर्व भी लंदन (London), जर्मनी (Germany), अमेरिका (America) समेत कई देशों से भारत सरकार के खिलाफ बयान दे चुके हैं। 2022 में भी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में अपने संबोधन के दौरान राहुल गाँधी ने इंडिया की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी। जहाँ उनके इस बयान के बाद जानकर विवाद हुआ था।

भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, “भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर था, जिसके जरिए मेरी जासूसी होती थी। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि, आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। विपक्ष के कई नेताओं पर झूठे केस किए गए। मेरे ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। ऐसे मामलों में केस दर्ज हुए, जो बनता ही नहीं था। जिनका कोई मतलब भी नहीं बनता था। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।”

हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो: राहुल

राहुल गांधी के संबोधन का विषय “लर्निंग टू लिसेन इन 21 सेंचुरी” था। इस दौरान राहुल गाँधी ने कहा कि, हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही। राहुल गाँधी ने कहा कि, इसे किसी पर थोपा ना जाए। उन्होंने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र किया और कहा, इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में अपने संबोधन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कई बातें कहीं।