रायबरेली: चुनाव प्रचार कर रही महिलाओं के ऊपर हुआ हमला, जाँच में जुटी पुलिस

0
14

यूपी के रायबरेली (Raebareli) में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रही महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर एक व्यक्ति के द्वारा जानलेवा हमले किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

एक युवक पर महिलाओं ने लगाया मारपीट का आरोप

रायबरेली (Raebareli) लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। यहां राहुल गांधी समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन की तहत चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। यहां 20 मई को मतदान होना है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी कोई भी कसर लोगों को जागरूक करने में नहीं छोड़ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी की महिलाएं भी सड़कों पर उतरकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। लेकिन आज कुछ कांग्रेस की महिला नेत्रियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसने बताया गया है कि कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने के लिए मेनिफेस्टो लेकर निकली हुई थी तभी कार में सवार होकर एक व्यक्ति आया और चुनाव प्रचार बंद करने के लिए कहने लगा फिर बाद में हम लोगों के साथ मारपीट की और हमारी पार्टी का मेनिफेस्टो फाड़ दिया और वहां से चला गया। हमने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के लिए महिलाएं कर रही थी प्रचार

कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता इंदिरापुरी के अयोध्यापुरी में महिलाओं को घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रही थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी कुसुम देवी भी शामिल थी। लोगों को कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरूक किया जा रहा था तभी करन सिंह नाम एक व्यक्ति कार से आया और हम लोगों को चुनाव प्रचार रोकने के लिए कहने लगा। जब हमने इसका विरोध किया तो हम लोगों के साथ मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना कहने के बाद करन वहां से चला गया। बताया गया कि करन सिंह के द्वारा की गई मारपीट में एक महिला बेहोश हो गई है। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।