थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष अजीत सिंह व टीम को मिली सफलता।

0
50

Prayagraj: थाना पूरामुफ्ती (Puramufti police station) पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष अजीत सिंह व टीम को सफलता मिली है। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज शिव प्रताप भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज (Prayagraj) रमित शर्मा द्वारा मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के तहत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध आभियान चलाया जा रहा है। इसी चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) धूमनगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में मय हमराह उ0नि0 शिव प्रताप सिंह मय पुलिस बल के साथ मु0अ0सं0 166/23 धारा 376डी/377/504/506 भादवि0 में वांछित अभियुक्तो सत्यम मिश्रा पुत्र रमा शंकर मिश्रा नि0 LIG 91 दुर्वाणी नगर ADA कालोनी थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज (Prayagraj) उम्र 23 वर्ष और जावेद पुत्र तमीज अहमद सिद्वकी नि0 427 सरंगापुर पालपुर बगिया थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज (Prayagraj) उम्र 29 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्तो को उनके घरो के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।