Punjab: प्रकाश सिंह बादल का ICU में चल रहा इलाज

प्रकाश सिंह बादल को पिछले साल जून में गैस्ट्राइटिस और अस्थमा से संबंधित शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

0
33

Punjab: शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की इन दिनों तबीयत ठीक नहीं चल रही है। उनका ICU में इलाज चल रहा है और उनकी हर प्रतिक्रिया पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। अस्पताल ने शनिवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर के ये जानकारी दी है।

गौरतलब है कि, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की उम्र 95 साल है और उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें एक हफ्ते पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, ‘प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल आईसीयू में उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को पिछले साल जून में गैस्ट्राइटिस और अस्थमा से संबंधित शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।