रायबरेली के गुरुद्वारे पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

आज प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) रायबरेली में गुरुद्वारे पहुंचीं और वहां कुछ समय गुजारा।

0
13

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। वह लगातार सक्रिय हैं। इन दोनों ही सीटों पर 20 मई को मतदान होना है।

वह लगातार रैली, नुक्कड़ सभा और लोगों से संवाद कर कांग्रेस के लिए माहौल बना रही हैं। शनिवार यानि आज प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) रायबरेली में गुरुद्वारे पहुंचीं और वहाँ कुछ समय गुजारा। प्रियंका गांधी लगातार धार्मिक स्थलों पर जाती हैं और चुनाव प्रचार कर रही हैं।

राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि रायबरेली में कांग्रेस भाजपा से आगे हैं जबकि अमेठी सीट पर कड़ी टक्कर है। अमेठी सीट पर कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी में सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।