इस समय हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) की तलाक की चर्चा हो रही है। सोफी टर्नर और जो जनस के तलाक की आग की तपन उनके परिवार को भी महसूस करनी पड़ रही है। हाल ही सोफी टर्नर ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा को अनफॉलो कर दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें कुछ ऐसा लिखा, जिसका इशारा ‘एक तीर से दो निशाने’ समझा जा रहा है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इंस्टाग्राम पर सोफी टर्नर को फॉलो नहीं कर रही थीं। लेकिन शुक्रवार, 13 अक्टूबर को Sophie Turner द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दोस्त के साथ तस्वीर शेयर की। प्रियंका ने 20 साल पुरानी बेस्ट फ्रेंड की तस्वीर शेयर करने के साथ कुछ बातें भी लिखीं।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘ऐसे समय में जब सब कुछ इतना अनिश्चित लगता है, मैं बहुत आभारी हूं कि कुछ चीजें स्थिर हैं, और बनी हुई हैं। तमन्ना दो दशक से भी अधिक समय से तुम न केवल मेरी सबसे अच्छी दोस्त और विश्वासपात्र रही हो, बल्कि मेरी बहन भी हो। अभी हमें और भी यादें बनानी हैं। मैं तुमसे प्यार करती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं तमन्ना। उम्मीद है कि तुम उस सारे प्यार और खुशी से घिरी रहो, जिसकी हकदार हो। तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं।’
मालूम हो कि सितंबर 2023 में जो जोनस ने सोफी से तलाक की अर्जी दी थी और कहा था कि उनका रिश्ता अब सुधारा नहीं जा सकता। सोफी और जो जोनस की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी, और 2017 में उन्होंने शादी कर ली थी। दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। हाल ही सोफी और जो जोनस को कोर्ट से बच्चों के साथ समय बिताने की इजाजत भी मिल चुकी है।
वहीं सोफी और प्रियंका के रिश्ते की बात करें, तो अभी तक यह समझ नहीं आया है कि उन्होंने एक-दूसरे को क्यों अनफॉलो किया है। हालांकि सोफी टर्नर, अभी भी जो जोनस और उनके दोनों भाइयों निक और केविन को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। यहां तक कि जो की मां यानी सासू मां को भी वह फॉलो करती हैं।