राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री का रोड शो

मिशन 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग आज 16 जनवरी से शुरू हो रही है| जिसमे आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा होगी|

0
47

मिशन 2024 की रणनीति तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज से दो दिन की बैठक शुरू हो रही है| इस बैठक से पहले देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) दिल्ली में रोड शो करेंगे| इस मीटिंग में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने पर प्रस्ताव भी लाया जा सकता है|

राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक से पूर्व 10 बजे से भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देशभर के प्रभारी और सहप्रभारियों के साथ मीटिंग करेंगे| 3 बजे जेपी नड्डा NDMC बिल्डिंग में कई थीमों पर बनी प्रदर्शनी का श्रीगणेश करेंगे| फिर 4 बजे प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी का रोड शो पटेल चौक से लेकर NDMC तक लगभग एक किलोमीटर का होगा|

राजनीतिक और आर्थिक विषयों पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी के साथ 35 केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री , 37 प्रदेशों के अध्यक्ष रहेंगे| साथ ही कुल 350 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और अलग-अलग विषयों के साथ भव्य प्रदर्शनी होगी|

पहला थीम सेवा संगठन और समर्पण होगा| दूसरा थीम विश्व गुरु भारत, वैश्विक संकट, G20 को लेकर और तीसरा थीम सुशासन सर्वप्रथम और Good Governance को लेकर जो कदम उठाए गए हैं, उसको भी प्रदर्शित किया जाएगा| राजनीतिक और आर्थिक विषयों पर भी बातचीत होगी| जिन राज्यों में चुनाव हैं वहां के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी|

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है| इस बैठक में जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर भी मुहर लग सकती है| साल 2023 में नौ राज्यों के विधानसभा के चुनाव में संगठन को किस तरह से सक्रिय किया जाए इस पर भी चर्चा होगी| बता दें कि, गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह पहली बैठक है|