प्रधानमंत्री भगवान देवनारायण के 1111वें जन्म महोत्सव समारोह में शामिल हुए

प्रधानमनंत्री ने कहा, भारत केवल एक भूभाग नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता की, संस्कृति की, सद्भावना की, संभावना की एक अभिव्यक्ति है।

0
52

Rajasthan: देश के प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण (Lord Devnarayan) की 1111वीं जयंती समारोह में शामिल हुए| इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि, यहां कोई PM नहीं आया। मैं पूरे भक्ति भाव से एक यात्री के रूप में आशीर्वाद लेने आया हूं। अभी मुझे यज्ञशाला में पूर्ण आहुति देने का सौभाग्य मिला। मेरे लिए ये भी सौभाग्य की बात है कि मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को आज आपके बीच आकर भगवान देवनारायण का आशिर्वाद लेने का पुण्य मिला। 

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भारत केवल एक भूभाग नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता की, संस्कृति की, सद्भावना की, संभावना की एक अभिव्यक्ति है। दुनिया की अनेक सभ्यताएं समय के साथ समाप्त हो गईं, परिवर्तनों के साथ खुद को ढाल नहीं पाईं। भारत को भी भौगेलिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक रूप से तोड़ने के बहुत प्रयास हुए, लेकिन भारत को कोई भी ताकत समाप्त नहीं कर पाई। 

उन्होंने आगे कहा कि, “बीते आठ से नौ वर्षों से देश समाज के हर उस वर्ग को सशक्त करने का प्रयास कर रहा है, जो उपेक्षित रहा है, वंचित रहा है| भगवान देवनारायण (Lord Devnarayan) ने जो रास्ता दिखाया है, वो सबके साथ से सबके विकास का है। आज देश इसी रास्ते पर चल रहा है। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैंने लाल किले से पंच प्राणों पर चलने का आग्रह किया था। उद्देशय यही है कि हम सभी अपनी विरासत पर गर्व करें, गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलें और देश के लिए अपने कर्तव्यों के याद रखें।”

प्रधानमंत्री ने बताया गौ सेवा को समाज सेवा और सशक्तिकरण का माध्यम

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि, “किसान को आज हर संभव सहायता प्राप्त हो रही है| छोटा किसान कभी सरकार की मदद के लिए तरसता था। उसे भी पहली बार PM किसान सम्मान निधि से सीधी मदद मिल रही है। भगवान देवनारायण (Lord Devnarayan) ने गौ सेवा को समाज सेवा और सशक्तिकरण का माध्यम बनाया था। बीते कुछ वर्षो से देश में गौ सेवा का भाव निरंतर सशक्त हुआ है। “