दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

0
46

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगी। यहां पर वे गोमती नगर में स्थित एक अस्पताल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस दौरान उनके स्वागत के लिए देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

छावनी में तब्दील होगा एयरपोर्ट

देश की राष्ट्रपति 2 दिन के लिए लखनऊ दौरे पर आज आने वाली है। राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को लखनऊ के एयरपोर्ट पर 4:50 पर पहुंचेंगी। जिसके बाद उनके राज्य सरकार की तरफ से वीआईपी स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह के बाद मुर्मू गोमती नगर में स्थित डिवाइन हॉट हॉस्पिटल के लिए रवाना होगी। जहां पर वे हॉस्पिटल के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर लखनऊ की सड़कों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सुबह 10:00 से लेकर कार्यक्रम के समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इसी के साथ-साथ पूरी राजधानी छावनी में तब्दील रहेगी।

रक्षा मंत्री राष्ट्रपति का करेंगे स्वागत

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर लखनऊ के सांसद और राजनाथ सिंह आज लखनऊ में मौजूद रहेंगे। बीजेपी के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3:55 पर लखनऊ के एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। वही 4:50 पर जैसे ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी वैसे ही उनका स्वागत रक्षा मंत्री के द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद रक्षा मंत्री डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल की 27वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के साथ में मौजूद रहेंगे। वही हॉस्पिटल का कार्यक्रम 6:40 पर समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद रक्षा मंत्री रात 8:35 पर लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।