Prayagraj: ईद की नमाज के दौरान पथराव

0
44
Eid prayers

प्रयागराज बादीपुर मऊआइमा में शनिवार को ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने के दौरान एक युवक ने नमाजियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। कई लोगों को भी पत्थर लगे। इस घटना में इबाद नाम का युवक पत्थर लगने से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने गई। पुरे घटनाक्रम के बाद ईदगाह पर नमाज अदा करी गयी। घटना से नमाज अदा करने आये लोगों में आक्रोश रहा। कुछ देर तक स्थिति बेहद ही तनावपूर्ण रही। ईदगाह कमेटी द्वारा मऊआइमा थाने में घटना की तहरीर दी गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ईदगाह की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

कुछ दिन पहले भी युवक ने ईदगाह की जमीं को लेकर विवाद किया था। जिसमें वह ईदगाह की चहारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर चुका है। इस मामले में 15 दिन पहले आरोपी युवक के विरुद्ध मऊआइमा थाने में तहरीर दी गई थी। हालांकि उस समय पुलिस ने युवक को समझाकर मामला शांत करा दिया था। सूत्रों की माने तो पत्थर फेंकने वाला व्यक्ति हिंदू है। वह अपने को ईदगाह की जमीन का भूमिधरी बता रहा है। घटना के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।