Prayagraj: नए यमुना पुल पर 45 दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

1
18
new Yamuna bridge

Prayagraj: शहरवासियो की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। निरंजन डॉट पुल का काम अभी चल रहा है। इसी बीच अब नए यमुना पुल पर भी मरम्मत का कार्य शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएनएआई) ने साफ कर दिया कि 1 जून से वह नए यमुना पुल पर मरम्मत कार्य शुरू कर देगा। इसके लिए 45 दिनों के लिये ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज मिश्र के अनुसार, नए पुल पर दो हिस्सों में चार लेन है। दो लेनों से शहर की ओर से रीवा जाने का मार्ग होता है जबकि दो लेनों से रीवा मार्ग से शहर आने का रास्ता है। मरम्मत कार्य के दौरान शहर से नैनी की ओर जाने वाली लेन को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। पुल के दूसरे हिस्से वाली दोनों लेन जो शहर की तरफ आती है उसी पर यातायात चलेगा। एक लेन से वाहन आएंगे जबकि दूसरी लेन से वाहन जाएंगे। साथ ही पुराने यमुना पुल की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा ताकि कम से कम जाम लगे।

बता दें कि नए यमुना पुल पर कार्य शुरू होने से शहर से लेकर यमुनापार तक भीषण जाम लगना तय है। निरंजन डॉट पुल की वजह ये यूं ही पूरा शहर जाम झेल रहा है। इस बीच नए यमुना पुल पर काम का शुरू होना शहर के लोगों के लिए मुसीबत बनेगा। हालांकि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों से अनुमति ली गई है लेकिन यातायात को लेकर हालात बिगड़ना तय है।

Comments are closed.