Prayagraj: करछना क्षेत्र में हत्या की नियत से गोली मरने वाला गिरफ्तार

2
24
दारू के नशे में चली गोली

Prayagraj: प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में कृष्ण पांडेय को दारू के नशे में हत्या की नियत से गोली मारने वाले आरोपी प्रमोद यादव को पुलिस ने रामपुर तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुख्य आरोपी के अलावा तीन अन्य अभियुक्तों और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

वारदात में प्रयुक्त बंदूक बरामद

पुलिस को पकडे गए आरोपी प्रमोद यादव के पास से हमले में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है। आरोपी द्वारा घायल कृष्ण पांडेय पर मामूली झगडे में तैश में आकर हत्या की नियत से गोली मारी गयी थी। घायल युवक अभी भी इलाजरत है।

जमीन के भूखंड को लेकर चल रहा विवाद

यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र में भडेवरा गांव निवासी कृष्ण पांडेय पुत्र हरी प्रसाद पांडेय रविवार शाम को अपनी मोटरसाइकिल की चेन स्पाकिट बनवाने के लिए हनुमानपुर मोरी पर स्थित अर्जुन पटेल की दुकान पर गया था। तभी हनुमानपुर गांव निवासी प्रमोद दुबे वहां पहुंच गया। प्रमोद का कृष्ण से विवाद हो गया। आरोप है कि उसी दौरान प्रमोद ने तमंचे से उसे गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। फायर के बाद प्रमोद दुबे फरार हो गया था। मौके पर पहुंची करछना पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों में पूर्व से जमीन के एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। उसी में यह हमला हुआ है।

दारू के नशे में हुआ झगड़ा

करछना थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में प्रमोद द्विवेदी के अलावा प्रदीप द्विवेदी, सिद्धार्थ , अमन और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें मुख्य आरोपी प्रमोद द्विवेदी की गिरफ्तारी हो गई। उसके पास से हमले में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया गया है। दारू के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। उसी में तैश में आकर प्रमोद ने उसे गोली मार दी थी।

Comments are closed.