हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के घर पहुंची पुलिस

DGP ने दिये जाँच के आदेश

0
76
Sports Minister Sandeep Singh

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री (Sports Minister Sandeep Singh) और पूर्व ओलंपियन संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पुलिस उनके घर पहुंची। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाना के एसएचओ अपनी टीम के साथ उनके घर पर रहे। करीब 25 मिनट तक यहां  पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया| पीड़ित महिला के वकील दीपांशु बंसल ने बताया कि आज चंडीगढ़ पुलिस  की SIT टीम ने संदीप सिंह के सरकारी आवास पर महिला कोच को साथ लेकर जाकर सीन रीक्रिएट किया| आज उनके 164 के बयान भी दर्ज हो गए हैं| बयानों में महिला कोच ने रेप की कोशिश की बात दर्ज कराई है| हम चाहते हैं कि 376 धारा केस के अंदर तुरंत जोड़ी जाए| अगर 376 धारा नहीं जोड़ी जाती है तो हम कानून के हिसाब से चलेंगे| हम चाहते हैं कि संदीप सिंह की तुरंत गिरफ्तारी हो| इस दौरान पुलिस ने मीडिया से भी दूरी बनाई। हरियाणा की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था| आरोप के बाद मंत्री ने रविवार को खेल विभाग भी छोड़ दिया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है|

महिला कोच के यौन उत्पीड़न के आरोपी हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह (Sports Minister Sandeep Singh) के घर चंडीगढ़ पुलिस बुधवार को पहुंची। महिला कोच ने ये दोष लगाया कि चंडीगढ़ स्थित खेल मंत्री के आवास पर उनके साथ छेड़छाड़ की गयी| पुलिस की एक टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में मंत्री के आवास का दौरा किया। पुलिस ने घर के बाहर बेरिकेड्स लगा दिए और मीडिया को भी दूर रखा।

बुधवार को महिला कोच मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराने कोर्ट गई थी। मंगलवार को उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते तब तक जांच पक्षपातपूर्ण रहेगी। चंडीगढ़ पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज सुबह मैंने मुख्यमंत्री का बयान सुना, जिसमें वह संदीप सिंह का पक्ष ले रहे हैं।’ इस मामले को लेकर महिला कोच ने गृह मंत्री से भी मुलाकात की थी।

DGP ने गठित की जांच कमेटी 

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sports Minister Sandeep Singh) और जूनियर महिला कोच विवाद मामले में हरियाणा के DGP ने  एसआईटी गठित कर दी है। इसमें आईपीएस ममता सिंह और समर प्रताप सिंह के साथ एचसीपी राजकुमार कौशिक शामिल हैं। डीजीपी की ओर से एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह महिला कोच के आरोपों की बिंदुवार तरीके से जांच करें और जल्द से जल्द इस मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपी जाए। महिला कोच से पूछताछ इसी जांच का हिस्सा है।

महिला कोच द्वारा मंत्री पर लगाए गए ये आरोप 

महिला कोच ने आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने उन्हें अपने आधिकारिक आवास पर आमंत्रित किया, फिर उनका यौन उत्पीड़न किया। महिला कोच ने मंत्री पर अन्य महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संदीप सिंह ने इसके एवज में अन्य सुविधाओं के अलावा पोस्टिंग के लिए एक पसंदीदा जगह देने का वादा किया था। जब उन्होंने मंत्री की बात नहीं मानी तो तबादला कर दिया गया और ट्रेनिंग रोक कर प्रताड़ित भी किया जाने लगा। इस पूरे मामले में महिला कोच की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर को आईपीसी की धारा 354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया।