पीपलरावां: अध्यापक सुरेश नेहरू का सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह संपन्न

नेहरू ने भी अपने कार्यकाल के दौरान मिले स्नेह और सहयोग के लिए सभी का आभार माना।

0
12

Pipalrawan News: एमपी पीपलरावां के 32 वर्ष विद्यालय को दिया समर्पित सेवा काल पूरे आचार्य परिवार के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। यह बात सशिम में आचार्य सुरेश नेहरू की सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष किशोर तापड़िया ने कही। 

समिति के सुरेश नेहरू, प्राचार्य लेखापाल विष्णु शुक्ल, बाबुलाल गुर्जर सहित  वक्ताओं ने नेहरू के अनुशासन, शिक्षण, भैया बहिनों के प्रति आत्मियता की प्रशंसा की। पीपलरावां विद्यालय के नेहरू ने भी अपने कार्यकाल के दौरान मिले स्नेह और सहयोग के लिए सभी का आभार माना। विद्यालय परिवार की ओर से नेहरू को शॉल,श्रीफल व पुष्पमाला से सम्मानित कर विदाई दी।

इस अवसर पर अशोक बेरावत, संतोष जोशी, दिनेश धाकड़,योगेश वैरागी, अरुण मकवाणा व हिर्देश धाकड़ ने स्वागत किया। संचालन अनिल राठौर ने किया।