भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुस्वार, दिल्ली में इतने डिग्री तक पहुंचा तापमान

दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार दोपहर 2.30 बजे 52.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भारत का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

0
13

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुस्वार कर दिया है। दिल्ली में आज यानि बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री तक पहुंच गया। जोकि भारत में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार दोपहर 2.30 बजे 52.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भारत का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इसकी जानकारी दिल्ली मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने दी है।

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के लोगों को एक जून तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को आकाश में बादल छाए हुए हैं।

दिल्ली में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए फोर्टिस अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ.अतुल माथुर ने कहा कि देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। गर्मी की वजह से हृदय प्रणाली से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

वही दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। इसकी वजह से लोगों को पानी की किल्लत हो रही है। जहाँ राजधानी दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में दिल्ली के लोग पानी की समस्या को लेकर परेशान है।