गर्मी से लोगो को मिली राहत, दिल्ली सहित नोएडा में बारिश शुरू

लोगों को चिप-चिपाती गर्मी से छुटकारा नहीं मिल सका लेकिन आज यानि शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे जिसके बाद बारिश शुरू हो गयी।

0
26

दिल्ली एनसीआर सहित यूपी नोएडा के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को उमस से काफी राहत मिली है। बृहस्पतिवार को पुरे दिन धुप और बादल का लुका-छिपी का खेल चलता रहा। अब ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोग पुरे दिन काफी परेशान रहे है। जहाँ सुबह से निकली धूप का दौर दोपहर तक चला। वही लोगों को चिप-चिपाती गर्मी से छुटकारा नहीं मिल सका लेकिन आज यानि शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे जिसके बाद बारिश शुरू हो गयी। जहाँ इस उमस भरी गर्मी से लोगो को काफी राहत मिली है।

बता दे कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 25 डिग्री रिज का दर्ज किया गया। इसी तरह सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 25.9 डिग्री, लोधी रोड का 24.6 डिग्री रहा है।