Pathaan Movie Release: इंदौर में शो रुकवाने के लिए विरोध प्रर्दशन

फिल्म पठान थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड है। सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है।

0
57

इंतजार अब खत्म हुआ आ गया पठान! शाहरुख खान चार साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। पठान थिएटर्स में 2023 की सबसे बड़ी फिल्म प्रीमियर हो चुका है। फिल्म देखने के लिए फैन्स में गजब की उत्सुकता है। थिएटर के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। किंग ऑफ रोमांस को अब फुल-ऑन एक्शन अवतार में देखा जा रहा है और इससे किंग खान के प्रशंसक जश्न के मूड में हैं। आइए जानें पठान को दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी और सिनेमाघरों के बाहर कैसा माहौल है।

देश को बचाने निकला पठान

पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने है। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते दिखे है। शाहरुख का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिख रहा है। वे फुल एक्शन मोड में है। शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है। दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है। जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में है।

इंदौर के सिनेमाघरों के बाहर पठान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज के बाद जहां फैंस के बीच जश्न का माहौल दिख रहा है, तो वहीं इंदौर के सिनेमाघरों में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। सिनेमाघर के बाहर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर शो रुकवाने पहुंचे है।

लोगों को पसंद आ रही पठान

पठान फैंस की उम्मीदों पर खरी साबित हो रही है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोग पठान की तारीफ करते थक नहीं रहे है। शाहरुख ने पठान से फैंस के दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

एक फिल्म प्रोड्यूसर ने पठान को आउट्सटैंडिंग बताया है। उन्होंने फिल्म को 4.5 स्टार्स दिए है। फिल्म रिव्यू करते हुए उन्होंने पठान की तारीफ में लिखा- पठान एक मजबूत कहानी के साथ हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा है। फिल्म में शानदार तरीके से कहानी बताई गई है। शाहरुख खान की परफ़ॉर्मेंस आउटस्टैंडिंग है। जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अच्छे है। फिल्म में कई सरप्राइज और ट्विस्ट है।

बाप रे बाप…पठान देखकर ये कहने पर मजबूर

फिल्म क्रिटिक Sumit Kadel पठान देखकर बाप रे बाप कहने पर मजबूर हो गए। उन्होंने पठाने के सीक्वेंस की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे बेहतरीन सीक्वेंस में से एक है। थिएटर को स्टेडियम बना दिया। बाप रे बाप क्या एक्शन दिखाया है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जारी किया नोटिस

मुंबई पुलिस ने पठान फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन की धमकी देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को एहतियाती नोटिस भेजा है। दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के सिनेमाघर मालिकों को एक दिन पहले ही फिल्म पठान रिलीज न करने को लेकर नोटिस दिया था, उसके बाद भी फिल्म को पुलिस सुरक्षा के बीच रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘पठान’ को धमकी मिलने के बाद मुंबई के अंधेरी पीवीआर के बाहर पुलिस तैनाती कर दी गई है।

आ गया ‘पठान’

पठान सिनेमाघरों में लग चुकी है। पठान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो शुरू हो चुका है। फैंस समेत पठान की पूरी टीम सुपर एक्साइडेट है। यश राज फिल्म्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेय किया गया है, जिसमें लिखा है- पार्टी और पठान का वक्त आ गया है।

गुजरात में ‘पठान’ का विरोध नहीं करेंगे बजरंग दल-वीएचपी’

पठान’ के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन करने में आगे रहने वाले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अब गुजरात में फिल्म का विरोध नहीं करेंगे। गुजरात में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री अशोक रावल ने इस बारे में एक ऑफिशियल बयान जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने ‘पठान’ में बदलाव करवाने के लिए सेंसर बोर्ड की प्रशंसा की और कहा कि अब फिल्म देखना या न देखना जनता के ऊपर है।

टिकट सेल्स में पठान ने KGF 2 को छोड़ा पीछे

पठान के रिलीज होने से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों- शोरों पर चल रही है। एडवांस बुकिंग में पठान ने कई रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए है। नेशनल चेन्स में पठान की रिलीज से पहले ही 5,21,000 टिकट्स बिक चुके थे। इसी के साथ पठान एडवांस फिल्म टिकट्स की सेल में सेकेंड हाइएस्ट फिल्म बन चुकी है।

सिनेमाघरों के लिए बहार लेकर आई पठान

कोरोना काल के बाद से फिल्म बिजनेस काफी स्ट्रगल कर रहा है। कई बड़े बैनर की फिल्मों को दर्शक ना मिलने से शोज कैंसिल किए गए। वहीं, देश के कई सिनेमाघरों में ताले लग चुके थे। लेकिन शाहरुख खान की पठान इन बंद पड़े सिनेमाघरों के लिए बहार लेकर आई है। पठान की रिलीज के साथ देश के बंद पड़े कई सिंगल थियेटर्स खुल रहे है।

बेशर्म रंग पर हुई कंट्रोवर्सी

पठान का पहला गाना रिलीज होते ही फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण केसरी रंग की बिकिनी में दिखीं, जिसपर कई धार्मिक संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि बेशर्म रंग गाने पर केसरी बिकिनी पहनना भगवा रंग का अपमान है।