दिल्ली से दरभंगा जा रही फ्लाइट में AC न चलने से यात्रीयो का हुआ बुरा हाल….

स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक एसी चलने का इंतजार करना पड़ा। जिस वजह से विमान में यात्री परेशान दिखे और पत्रिकाओं से हवा करते नजर आए। आइये पूरी जानकारी जानते है।

0
14

दिल्ली से दरभंगा जा रही फ्लाइट में भीषण गर्मी के बीच एसी न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दे इससे कई यात्रियों की तबीयत भी खराब हो गई।जानकरी के मुताबिक, दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) जा रहे स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक एसी चलने का इंतजार करना पड़ा। जिस वजह से विमान में यात्री परेशान दिखे और पत्रिकाओं से हवा करते नजर आए। आइये पूरी जानकारी जानते है।

गर्मी से बेहाल हुए यात्री

दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) जा रहे स्पाइसजेट के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एयर कंडीशनिंग (एसी) वाले विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा, जिससे कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। यात्रियों ने बताया कि उन्हें एक घंटे से ज़्यादा समय तक परेशान होना पड़ा और कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें अस्वस्थ महसूस हो रहा है एयरलाइन की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यात्रियों ने बताया कि एयर कंडीशनिंग तभी चालू की गई जब विमान ने उड़ान भरी।यात्रियों में से एक रोहन कुमार ने बताया, “मैं स्पाइसजेट से दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) जा रहा था. दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद, उन्होंने एक घंटे तक एयर-कंडीशनिंग (एसी) चालू नहीं की। विमान के अंदर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। यात्रियों को परेशानी हो रही थी। विमान के उड़ान भरने के बाद ही एयर-कंडीशनिंग (एसी) चालू की गई।

इंडिगो फ्लाइट में हो चुकी है ऐसी घटना

यह घटना इंडिगो की एक फ्लाइट में इसी तरह की घटना की सूचना मिलने के एक दिन बाद आई है। दिल्ली से बागडोगरा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तकनीकी समस्या के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक देरी से उड़ान भर पाई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि विमान के टरमैक पर खड़े होने के दौरान एयर कंडीशनिंग काम नहीं कर रही थी। प्लेन के अंदर बढ़ती गर्मी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here