Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: श्रीलंका ने PAK को दो विकेट से हराया, फाइनल मुकाबला भारत से

श्रीलंका रविवार को फाइनल में भारत से भिड़ेगा।

0
47

Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: श्रीलंका ने गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर चार मैच में डीएलएस पद्धति के माध्यम से पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आखिरी 2 गेंद पर श्रीलंका को 6 रन की जरूरत थी। चरिथ असालंका ने अगली गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी। टीम 11वीं बार वनडे एशिया कप के फाइनल में पहुंची है।

मोहम्मद रिजवान (नाबाद 86) और इफ्तिखार अहमद (47) ने 108 रन की साझेदारी करके पाकिस्तान को 7 विकेट पर 252 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आपको बता दे कि बारिश के कारण मैच 42 ओवर का हो गया था।

हालाँकि, कुसल मेंडिस (91) ने चैरिथ असलांका (नाबाद 49) और सदीरा समरविक्रमा (48) के साथ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जिससे श्रीलंका ने 42 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रविवार को फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला भारत से होगा। आपको बता दे कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए। DLS मेथड के तहत श्रीलंका को 252 का टारगेट ही मिला। श्रीलंका ने 42 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

Pakistan vs Sri Lanka Asia Cup 2023 प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।