दिल्ली और मुम्बई में कोरोना से मचा हाहाकार

देश में कोरोना (Corona) के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7, 830 नए केस सामने आए है।

0
49

देश में कोरोना (Corona) के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7, 830 नए केस सामने आए है। भारत में एक्टिव मामलो की कुल संख्या 40,215 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4,692 लोग ठीक हुए। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,42,04,771 है। रिकवरी रेट की बात करें तो वह 98.72 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मक रेट 3.65 प्रतिशत है और साप्ताहिक सकारात्मक रेट 3.83 प्रतिशत है। अब तक देशभर में वैक्सीन की टोटल 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

बता दें कि, महाराष्ट्र में भी कोरोना के रफ़्तार काफी तेज़ी से बढ़ रहे है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 24 घंटे में 919 नए केस मिले हैं। जबकि 1 मरीज़ की मौत हुई है, एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4 हज़ार 875 हो गई है। मंगलवार को मुंबई में 24 घंटे में 242 नए केस सामने आए। फिलहाल मुंबई में कोरोना के 110 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 1 हज़ार 478 हो गई है। मुंबई की पॉज़िटिविटी रेट 13.48 प्रतिशत है।

वहीं दिल्ली में भी कोरोना के केस काफी तेज़ी से बढ़ रहे है। मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे में 980 नए केस सामने आए और दो मरीजों की मौत भी दर्ज की गई। फ़िलहाल यहां सबसे चिंता वाली बात यहां का संक्रमण दर है जो अब भी करीब 26 फ़ीसदी है। दिल्ली में सक्रिय कोरोना मामले 2,876 हो गए हैं।