कोरोना से चीन के अस्पतालों में मचा हाहाकार, कब्रिस्तान में लगी लम्बी कतार

चीन में कोरोना से अस्पतालों सहित श्मशाम घाट में हाहाकार, रोज़ आ रहे कोरोना की चपेट में हज़ारो लोग|

0
73
corona

चीन में कोरोना से लोगो के बीच हाहाकार मचा हुआ है| आये दिन वहाँ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे है| कोरोना बढ़ने के कारण स्वास्थ्य संसाधनों पर भारी दबाव पड़ रहा है| अब हालात ऐसे हो गए है कि अस्पतालों में बेड भी खाली नहीं है| इतना ही नहीं जिनकी मौत हो रही है, उनके अंतिम संस्कार के लिए सप्ताह भर से वेटिंग चल रही है| चीन के अधिकतर शहर में कब्रिस्तान के बाहर लम्बी कतार लगी हुई है| वहीं, दूसरी ओर चीन सभी तरह के प्रतिबंध हटाकर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वहां सब कुछ सामान्य है|

चीन में 2020 के बाद से वहाँ जीरो कोरोना पॉलिसी लाई गई थी, लेकिन लगातार इस पर विवाद हो रहा था| ऐसे में चीन ने दिसंबर महीने में अपनी पॉलिसी को वापस ले लिया| इसके बाद से चीन में कोरोना से लगातार हालत खराब होती जा रही है| चीन में आये दिन लोग लगातार संक्रमित हो रहे है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में हर दिन लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं|

चीन में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा

चीन में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है | वहीं, चीन ने विदेश से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन करने का नियम हटा दिया है| इसके साथ ही चीन ने अपने बॉर्डर भी खोलने का फैसला ले लिया है| चीन का दावा है कि, बीते दिन यानि मंगलवार को केवल कोरोना से 3 लोग की मृत्यु हुई है| उधर, चीन के शहरों के हॉस्पिटल और कब्रिस्तान से जो सुचना और वीडियो सामने आ रहे हैं, वो कुछ और ही बता रही है|

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन शहर चेंगदू के बड़े हॉस्पिटल Huax के कर्मचारी का कहना है कि वे कोरोना से पीड़ित लोगो के इलाज में काफी वयस्त है| हॉस्पिटल के एंबुलेंस चालक ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा कि, मैं 30 साल से यह कार्य कर रहा हूं, लेकिन अब तक इतना वयस्त कभी भी नहीं रहा| हॉस्पिटल में अंदर से लेकर बाहर तक लम्बी कतार लगी हुई है| एंबुलेंस में सवार सभी मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है| हॉस्पिटल में मौजूद आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा कोरोना पेशेंट यहाँ है| दवाओं की स्टॉक भी खतम हो रहा है|

कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के लिए लगी लाइन

चेंगदू के सबसे बड़े फ्यूनरल होम में कार्य करने वाले एक कर्मचारी ने कहा कि, हर रोज यहाँ 200 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है| हम इतने व्यस्त हैं कि खाना तक नहीं खा पा रहे है| कर्मचारी का कहना है कि ज्यादातर मौतें कोरोना से हो रही है | अब हालत यह हो गयी है कि 3 जनवरी तक के स्लॉट अभी से बुक हैं| शंघाई में बिगड़े हालात ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने चीन के शंघाई शहर का एक वीडियो साझा किया है| इसमें शंघाई के हॉस्पिटल में शवों के ढेर दिख रहे हैं| उनके अनुसार, यह वीडियो 24 दिसंबर का है|

यहां कोरोना से आये दिन लोग संक्रमित हो रहे है| इतना ही नहीं कोरोना के चलते काफी लोगों की जान भी जा रही है| चीन में 20 दिन में 25 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए है| इस बात का खुलासा सरकारी दस्तावेजों के लीक होने के बाद हुआ है|

उधर, चीन कई हैरान कर देने वाले फैसले भी ले रहे है| जहा 8 जनवरी से विदेश से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन से छूट देने का फैसला लिया है| इतना ही नहीं चीन अपने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर भी खोलने जा रहा है| चीन में 2020 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्वारंटीन नियमों से छूट मिलने जा रही है|