छाया ठण्ड का प्रकोप, दिल्ली में 4 डिग्री घटा तापमान

उत्तर भारत में ठंड से लोग हुए बेहाल, मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कोल्ड डे बने रहने की सम्भावना व्यक्त की है |

0
47

दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग ठण्ड से बेहाल है। दिसम्बर महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम काफी बदला हुआ है| अब ऐसे में मौसम विभाग ने कोल्ड डे बने रहने की उम्मीद व्यक्त की है| वही, राजस्थान का तापमान गिरकर माइनस में पहुंच गया है| मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी स्थिति अगले चार से पांच दिन तक बने रहने की सम्भावना है|

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का सितम दिखाई दे रहा है| दिल्ली में आज यानि 26 दिसंबर की सुबह न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक गिर गया है| आयानगर में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया तो सफदरजंग में पांच डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड हुआ है| इसके अलावा पालम में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है|

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है| मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा| साथ ही तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है| 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक न्यूनतम पारा 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है|

राजस्थान के चुरू में जीरो डिग्री पहुंचा पारा

राजस्थान के चुरू में पारा शून्य तक पहुंच गया है| जबकि फतेहपुर शेखावाटी में पारा माइनस 1.5 पहुंच दर्ज किया गया है| मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी है| वहीं, जम्मू कश्मीर में भी पारा माइनस में है|

उत्तराखंड में कोहरा, 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

हरियाणा के हिसार से लेकर पंजाब और चंडीगढ़ के तमाम इलाकों में सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है| जिसकी वजह से ट्रेनों की आवाजाही और सड़कों पर यातायात की रफ्तार पर भी असर पड़ रहा है| मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर के साथ कोहरे का अलर्ट जारी किया है|

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश भी घने कोहरे छाये हुए है| जहां लखनऊ में आज तापमान गिरकर नौ डिग्री पहुंच चूका है| जबकि अधिकतम टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है| वहीं, लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में आज सुबह के समय घाना कोहरा छाया रहा|

इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाको में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है| वही, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक बने रहने की सम्भावना है|