बिहार के मुख्यमंत्री और विपक्षी गठबंधन की नेतृत्व करनेवाले नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह विपक्षी एकता से घबरा गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि कई दल डर की वजह से NDA में हैं। चुनाव से ठीक पहले वो महागठबंधन के साथ आ जाएंगे और इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी को टेंशन हो रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि काम कुछ नहीं हो रहा है खाली प्रचार हो रहा है। उन्होंने मणिपुर का नाम लिए बगैर कहा कि जहां घटनाएं हुईं उन जगहों पर कोई बयान नहीं आया। उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि सदन चल रहा है और आप बाहर घूम रहे हैं।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सवालिया लहजे में कहा कि क्या पहले ऐसा होता था? अब चीजों का सिर्फ एक ही पक्ष दिखाया जाता है, बाकी लोग जो कहते हैं वो सामने नहीं आता। अपनी बात रखना विपक्ष का अधिकार है और वो ऐसा कर रहे हैं।