निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर कैश-गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछने का लगाया आरोप

निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि महुआ मोइत्रा ने कैश-गिफ्ट के लिए संसद में सवाल पूछे थे।

0
48
Nishikant Dubey

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर कैश-गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगा है कि उन्होंने अडानी ग्रुप को निशाना बनाने के लिए पैसे लेकर सवाल पूछे हैं। झारखंड से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि महुआ मोइत्रा ने कैश-गिफ्ट के लिए संसद में सवाल पूछे थे। बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेकर ये सवाल पूछे गए थे। महुआ मोइत्रा ने अडानी ग्रुप के खिलाफ सवाल संसद में पूछे और दर्शन हीरानंदानी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की।

निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। बीजेपी सांसद ने ये शिकायत एडवोकेट जय अनंत देहाद्रीद्वारा उन्हें लिखे गए पत्र के आधार पर दर्ज करवाई है। वहीं इस पूरे मामले पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है कि वो किसी भी तरह की जांच का स्वागत करती हैं।

आरोप है कि सवाल पूछने के बदले हीरानंदानी ने महुआ मोइत्रा को कैश और गिफ्ट दिए थे। दर्शन हीरानंदानी ने 2019 का चुनाव लड़ने के लिए महुआ को 75 लाख रुपये दिए थे। दर्शन हीरानंदानी ने महुआ मोइत्रा को महंगे आईफोन भी दिए थे। दर्शन हीरानंदानी ने महुआ मोइत्रा को आबंटित सरकारी आवास की मरम्मत कराई थी। आरोप में ये भी कहा गया है कि महुआ ने दर्शन को अपने लोकसभा अकाउंट का एक्सेस दिया था। सवाल या तो दर्शन ने खुद पोस्ट किए या दर्शन के कहने पर महुआ ने पोस्ट किए थे। 2019 से 2023 के बीच पूछे गए 61 सवालों में से 50 सवाल हीरानंदानी के कहने पर पूछे गए थे।

कैश के बदले सवाल IPC 120-A के तहत अपराध है। इसके तहत पहले भी कई सांसदों की सदस्यता गई है। बीजेपी सांसद ने महुआ के खिलाफ जांच कमेटी बनाने की मांग की है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक महुआ को सस्पेंड करने की मांग की गई है। निशिकांत दुबे ने एडवोकेट जय अनंत देहाद्री की चिट्ठी के आधार पर ये शिकायत की है।

2021 में दर्शन ने महुआ मोइत्रा को 2 करोड़ रुपये दिए। 2 करोड़ रुपये इंटरनेशनल मीडिया में अदाणी और पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए दिए गए थे। जुलाई 2019 में दर्शन के पीए ने महुआ के घर अदाणी के खिलाफ डोजियर पहुंचाया। अदाणी पर महुआ के आरोपों की झलक हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी दिखती है। सवाल पीएम मोदी और अदाणी ग्रुप को टारगेट करने के लिए पूछे गए थे। ये सवाल हीरानंदानी के हितों से जुड़े थे।

दर्शन हीरानंदानी रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी निरंजन हीरानंदानी के बेटे और रियल एस्टेट बिजनेस हीरानंदानी ग्रुप के होने वाले सीईओ हैं। एनर्जी, शिक्षा और हेल्थकेयर में भी इनके कारोबार हैं। नवंबर 2017 पैराडाइज पेपर में इनके ऊपर आरोप लगे थे।