मुंबई-गोवा हाईवे पर कार और ट्रक टकराने से नौ लोगो की गई जान

मुंबई-गोवा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है| जिसमे नौ लोगो की जान चली गयी है|

0
74

महाराष्ट्र के रायगढ़ से गुरुवार सुबह ही एक भीषण हादसे की खबर आई है। बताया जा रहा है कि, यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की जान चली गयी है|

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था।

मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है| जिसका इलाज चल रहा है| बाकी के सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।