पश्चिम बंगाल में एनआईए की टीम पर हमला, अज्ञात लोगों ने किया पथराव

उन पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। पथराव कर कारों के शीशे तोड़ दिये। एनआईए के 2 अधिकारियों को मामूली चोटें आईं।

0
28

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पूर्वी मिदनापुर के भूपतिनगर में अज्ञात लोगों ने जांच एजेंसी की गाड़ी पर पथराव किया है। जिससे कार के शीशे टूट गए। एनआईए की टीम एक मामले की भूपतिनगर ब्लास्ट की जांच करते हुए कल रात केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने गई थी। उन पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। पथराव कर कारों के शीशे तोड़ दिये। एनआईए के 2 अधिकारियों को मामूली चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, एनआईए अधिकारियों को ले जा रहे एक वाहन पर शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनापुर जिले के भूपतिनगर इलाके में ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जहां वे 2022 के बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए अधिकारियों की एक टीम ने आज सुबह मामले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया और वे कोलकाता वापस जा रहे थे, तभी वाहन पर हमला हुआ। स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव किया।

वही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, एनआईए ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि केंद्रीय पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी भूपतिनगर पहुंच गई है, जहां गिरफ्तार किए गए दो लोगों के साथ एनआईए की टीम भी मौजूद है। बता दें कि 3 दिसंबर, 2022 को भूपतिनगर में एक कच्चे घर में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई। बाद में जांच एनआईए को सौंप दी गई।