नीरज त्यागी को मिला शिक्षा के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान

मानद डॉक्टरेट पुरस्कार से नवाजे गए

0
99

सोनीपत (गन्नौर) : पुरस्कार और सम्मान द्रढ़ विशवास, कड़ी मेहनत और समर्पण से मिलते है। यह पंक्ति पुष्प वर्ल्ड स्कूल के नीरज त्यागी पर चरितार्थ होती है। जिन्हे शिक्षा के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट पुरस्कार से नवाजा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन निर्वाहन पर उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर नीरज त्यागी ने बताया कि ग्लोबल एजुकेटर सिम्पोजियम एंड अवार्ड्स में “इंटरनेशनल काउन्सलिंग फॉर एजुकेटर्स ऑफ़ इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी ” द्वारा शिक्षा में सर्वोच्च सम्मान मानद डॉक्टरेट पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को 2022 इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेरी ख़ुशी बढ़ गयी है”। इस मौके पर पुष्प वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक सुनील त्यागी ने कहा कि “डॉ नीरज त्यागी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में डॉ नीरज त्यागी को सम्मानित करना गन्नौर वासियो के लिए गर्व की बात है”। एक मानद डॉक्टरेट ग्लोकल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च और सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। डॉक्टरेट मानद उपाधि एक विशिस्ट उपलब्धि के लिए प्रदान की जाती है जो यूनिवर्सिटी के मूल्यों के अनुरूप हो और जिसने समाज की बेहतरी में काफी मदद की हो।