सिद्धार्थनगर में हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

0
47

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जनपद (Siddharthnagar) के रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका बांसी मे नारी शक्ति वंदन (Nari Shakti Vandan) सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रहे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए 2024 में भारतीय जनता पार्टी को वोट करने की अपील की। नारी शक्ति वंदन (Nari Shakti Vandan) सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ए के शर्मा का डुमरियागंज सांसद क्षेत्रीय विधायक जिला अध्यक्ष सहित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर महिलाओं के हित में काम कर रही है। उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी चलाए गए योजनाओं के बारे में विस्तारित रूप से महिलाओं को बताया। वही विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा कि होने वाले सभी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की बात कही। मंत्री ने कहा कि जहां महिलाओं की संख्या संसद में 10% से भी काम रहता था। वहीं अब एक तिहाई महिलाएं संसद में बैठेंगी।

इस मौके पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही नारी शक्ति वंदन (Nari Shakti Vandan) सम्मेलन कार्यक्रम में हजारों महिलाएं मौजूद रही।मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओं के हित में बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है। महिला आरक्षण की व्यवस्था की गई। अब लोकसभा और विधानसभा में अब महिलाओं की संख्या 82 से बढ़कर 181 हो जाएगी। जब यह आरक्षण लागू होगा तो महिला के हित में बहुत बड़ा निर्णय रहेगा। प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश पर नारी सशक्तिकरण को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है।