नगर पंचायत चेयरमैन अध्यक्ष सुधा साहू व प्रतिनिधि रमेश साहू ने किया कंबल वितरण

0
39

Banda: बांदा के कस्बा तिंदवारी में नगर पंचायत चेयरमैन अध्यक्ष सुधा साहू (Chairman Sudha Sahu) ने ठंड से बचाव के लिए शंकर नगर काली सहित बाबा गांधीनगर में व अन्य वार्डों में हजारों जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया। कंबल लेने आए सभी गरीबों को इस कार्यक्रम में मुख्य के रूप में शामिल हुयी। किसान युवा दलित चेतना संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी ने भी अपने स्वयं के कम्बल वितरित किये।

गांधीनगर सहित सभी चेयरमैन रमेश साहू व अधिशासी अधिकारी राम मदन यादव प्रतिनिधि समारोह में गरीब जनों को ठंड से राहत के लिए कंबल वितरित करने का निर्णय लिया। नगर पंचायत के सभी सदस्यों को कंबल वितरित करने के लिए आमंत्रित कर नगर पंचायत पर ही सभी को सम्मान के साथ कंबल वितरित किये गये। कंबल विरतण कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन अध्यक्ष सुधा साहू (Chairman Sudha Sahu) प्रतिनिधि रमेश साहू संतोषी माता के मंदिर पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। सैकड़ों की संख्या में विशिष्ट जनों ने अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव राज नारायण सिंह के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर पुष्प अर्पित किये। उसके बाद कंबल वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। हजारों की संख्या में लोगों ने कंबल प्राप्त किया। सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया।