गाजियाबाद के दो युवको के मर्डर की गुत्थी सुलझी

31 दिसंबर की रात में हुई दो युवकों के मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है|

0
65

गाजियाबाद में चार जनवरी को मिले दो युवकों के शवों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है| इन दोनों युवकों की बड़ी बेदर्दी से हत्या की गई थी| पहले उनके गोली मारी गई फिर फरसे से वार किया गया और उसके बाद केमिकल से उनका चेहरा बिगाड़ दिया गया था| इस मामले में फैक्ट्री मालिक, प्लॉट मालिक और उसकी लेबर शामिल थे| पुलिस ने सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है|

इस मामले में फैक्ट्री मालिक, प्लॉट मालिक और उसकी लेबर शामिल थे| पुलिस ने सात आरोपियों में से छह को अपने हिरासत में लिया है| आरोपी गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में हैं| इन लोगों ने बड़ी बेरहमी से 31 दिसम्बर की रात उनकी हत्या की थी| जिनमे एक का नाम दुर्गेश और दूसरे का नाम गौरव है|

दरअसल, यहां पर संजीव कासना और विनोद कासना की जमीन है जिस पर जनक सिंह ने केमिकल फैक्ट्री लगाई है| लोगों का कहना है कि फैक्ट्री की वजह से यहां बहुत प्रदूषण होता है| इसको लेकर दुर्गेश और गौरव फैक्ट्री का विरोध कर रहे थे|

इसी दौरान आरोपियों ने इकट्ठे होकर दोनों की पहले गोली मारी फिर फरसे से वार किए और केमिकल से उनके चेहरे जला दिए| इसके बाद आरोपियों ने मजदूरों की सहायता से फैक्ट्री से काफी दूर दोनों को फेक दिया था|

दुर्गेश और गौरव 31 दिसंबर की रात से लापता थे| जहाँ चार जनवरी को दोनों की लाश मिली थी| इसके बाद उनके परिवार और आस पास के लोगो ने जमकर हंगामा भी किया था और आज पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है|