मुंबई: पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव

मुंबई के पवई इलाके में मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे।

0
2

मुंबई में पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव हुआ है। इस घटना में कई पुलिसकर्मा घायल हुए हैं। मुंबई के पवई इलाके में मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। यहां अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन मुहिम चला रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव कर दिया। पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अतिक्रमणकारियों को पुलिस पर पत्थरबाजी करते देखा जा सकता है।

महाराष्ट्र में मानसून आ चुका है और मुंबई में काफी ज्यादा बारिश होती है। इसी वजह से प्रशासन अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने की कोशिश में लगा है। मुंबई में जलभराव बड़ी समस्या रही है। हर साल बारिश के मौसम में मुंबई के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

पुलिसकर्मियों और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव की घटना के बाद पवई में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पथराव की घटना पवई के भीमनगर इलाके में हुई है। यहां बड़ी संख्या में झुग्गी, बसी हुई हैं और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।