Mumbai: नाबालिक के साथ रेप

लड़की के चाचा और 19 वर्षीय चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

0
74

Mumbai: मुंबई में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार (Rape) के आरोप में उसके चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि जब लड़की 2014 और सितंबर 2022 के बीच, बच्ची बोरीवली उपनगर में अपने 50 वर्षीय चाचा के घर गई; हालाँकि, यह घटना हाल ही में प्रकाश में आई जब उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

घटना मुंबई में हुई

लड़की के माता-पिता पड़ोसी पालघर जिले के विरार शहर में रहते है। मुंबई में एमएचबी थाने के अधिकारी ने बताया कि उसके माता-पिता ने विरार पुलिस से संपर्क किया और शिकायत के आधार पर पुलिस ने F.I.R दर्ज की। उन्होंने बताया कि बाद में मामले को एमएचबी थाने में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि यह घटना मुंबई में हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को लड़की के चाचा और 19 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धाराओं- 376 (बलात्कार), 376-दो (सामूहिक बलात्कार) (Rape) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जाँच चल रही है।