Mumbai: लिव-इन पार्टनर ने की प्रेमिका की हत्या, बेड में रखा शव

मुंबई से सटे पालघर के तुलिंज इलाके में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव पलंग के अंदर छिपा दिया।

0
49
plaghar

Mumbai: मुंबई (Mumbai) के नजदीकी शहर पालघर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को पलंग के अंदर छिपा कर फरार हो गया। जब पुलिस को सूचना मिली तो ट्रेन से फरार हो रहे आरोपी हार्दिक को पकड़ लिया गया। यह दुखद घटना मुंबई से सटे पालघर के तुलिंज इलाके की बताई जा रही है। जहाँ दोनों लोग लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे।

मुंबई (Mumbai) पुलिस के मुताबिक हार्दिक कुछ काम नहीं करता था। जानकारी के मुताबिक घर का खर्चा मेघा की कमाई से चलता था। पेशे से नर्स मेघा और हार्दिक के बीच इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। इसी झगड़े में एक दिन हार्दिक ने मेघा की हत्या कर उसका शव पलंग के भीतर छिपा दिया। जिसके बाद उसने घर का कुछ समान बेचा और फरार हो गया था।