MP: लाडली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित होने की सूची में नाम होने के बावजूद पुलिस ने इन्हें कार्यक्रम में शामिल होने नहीं दिया।

0
53

मध्यप्रदेश के खंडवा में आयोजित लाडली बहना महासम्मेलन (Ladli Bahna Mahasammelan) कार्यक्रम में पुलिस के जनप्रतिनिधियों से बहसबाजी और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है। इसमें वन मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) के पुत्र और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह (Divyaditya Shah) पंधाना जनपद की अध्यक्ष सुमित्रा कजले (Sumitra Kajle) जिला पंचायत खंडवा की अध्यक्ष कंचन तनवे (Kanchan Tanve) सहित अन्य नाम है। इन पदाधिकारियों का आरोप है कि, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के साथ मंच पर उपस्थित होने की सूची में नाम होने के बावजूद पुलिस ने इन्हें कार्यक्रम में शामिल होने नहीं दिया।

पुलिस ने कार्यक्रम में आये जनप्रतिनिधियों को स्टेज पर जाने से रोका

बता दे कि, मध्यप्रदेश के खंडवा में लाडली बहना जागरुकता कार्यक्रम था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) भी सरीख हुए थे। वही इस कार्यक्रम में तमाम जनप्रतिनिधियों को सरीख होना था, लेकिन, आरोप लगाए गए हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में लगी पुलिस की टीम ने अनेक जनप्रतिनिधियों यहां तक कि महिला जनप्रतिनिधियों को भी मंच पर जाने नहीं दिया और जिन लोगों ने जाने की कोशिश की, उन्हें धक्के मारकर बाहर कर दिया गया था।

विजय शाह ने भी पुलिस के इस रवैया पर जताया आक्रोश

बताया जा रहा है कि, वन मंत्री विजय शाह के बेटे और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, जनपद पंधाना की अध्यक्ष सुमित्रा कजले, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारियों के साथ पुलिस ने ऐसे ही बर्ताव किया है। इन सभी लोगों ने इस घटना की जानकारी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party ) जिला अध्यक्ष और मंत्री विजय शाह को दी। जहाँ विजय शाह ने भी पुलिस के इस रवैया पर आक्रोश जताया और उन्हें अपना व्यवहार सुधारने की चेतावनी दी।