MP: द्वारपूजा के बाद दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन करती रही इंतज़ार

दुल्हन जयमाला लेकर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन उससे पहले दूल्हा बाइक से फरार हो गया।

0
29

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सीधी जिले के शक्ति पैलेस में 22 जून को एक शादी संपन्न होनी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। जहाँ शादी की सभी रस्में निभाई हो चुकी थीं। केवल जयमाला और उसके बाद की रस्में निभाई जानी थीं। द्वारपूजा के बाद दुल्हन जयमाला लेकर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन उससे पहले दूल्हा बाइक से फरार हो गया। बहुत देर के इंतजार के बाद जब दूल्हा नहीं पहुंचा तो सभी परेशां हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, मसुरिहा गांव निवासी रावेंद्र की शादी डोल कोठार की रहने वाली ज्योति के साथ तय हुई थी। तिलकोत्सव से लेकर सभी कार्यक्रम धूमधाम से मनाए गए। गुरुवार को बारात सीधी शहर के शक्ति पैलेस पहुंच गई। बारातियों के स्वागत के बाद द्वार पूजा भी ख़ुशी-ख़ुशी से संपन्न हुआ। वही दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि, दूल्हा पहले ही एक युवती से कोर्ट मैरिज कर चुका था, जिसको बिना जानकारी दिए ही वह दूसरी शादी रचाने पहुंचा था।

लड़की पक्ष का आरोप है कि, लड़के की पहली शादी की जानकारी दूल्हे के पिता को भी थी, किंतु यह बात सभी से छिपाई गई। द्वार पूजा के बाद जब जयमाला की तैयारी शुरू हुई इसी बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद दूल्हा चोरी छिपे बाइक से फरार हो गया। जब इस पूरी घटना की जानकारी दुल्हन पक्ष को हुई तो मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह विवाद शांत हुआ। लड़की के पिता ने बताया कि, तिलक से लेकर अभी तक पूरा खर्च मेरा हुआ है। तिलक में भी मेरे द्वारा होटल बुक किया गया था। अब उसका भुगतान किया जाए।