सीएम योगी के जन्मदिन पर दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का किया गया दुग्धाभिषेक

योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना की गई। 101 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया।

0
5

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के जन्मदिन पर काशी में दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से मां गंगा से योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना की गई। 101 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी हर कठिन समय में लोगों के साथ खड़ा है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।