Moga: लड़की के साथ छेड़खानी करने से लड़के को समझाया, तो की गुंडा गर्दी

लड़की की मां , पिता ,चाचा तथा अन्य परिवार के मेंबरो को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है।

0
41

मोगा के पास के गांव रामुवाला में आज उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब गांव के स्कूल में पढ़ने वाली 7वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गांव के ही एक लड़के द्वारा छेड़छाड़ के मामले में उसे रोककर समझाया गया तो पीड़ित के परिवार पर लड़के वालों ने हमला कर दिया। लड़की की मां , पिता ,चाचा तथा अन्य परिवार के मेंबरो को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है।

बता दें कि जब घायल परिवार को एंबुलेंस लेने पहुंची तो उक्त लड़के और उसके परिवार ने एंबुलेंस का भी विरोध किया और किसी भी घायल को गाड़ी में नहीं बैठने नही दिया। घटना का पता चलते ही वरिष्ठ अधिकारी और थाना मैहना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले मेरी लड़की के साथ गांव के ही लड़के ने छेड़ छाड़ की और मेरे लड़के ने इसकी शिकायत टीचर को दी। उसके बाद उस लड़के ने मेरे लड़के के साथ मारपीट कर गंभीर तौर पर जख्मी कर दिया। जिसकी शिकायत हमने पुलिस को दी थी।

अभी वह मामला चल ही रहा है और आज फिर हम सब को उसी लड़के तथा उसके परिवार वालों ने हमे मार पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमारे घर सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे उनको भी तोड़ दिया, कुछ ही फोटोज ही सीसीटीवी हमारे हाथ लग पाई। जिसमे आप देख सकते हो की किस तरह हम पर हमला किया गया है। फिलहाल पीडत परिवार इंसाफ की माग कर रहा है।