MI vs RR, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने मुंबई में राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया

आईपीएल इतिहास के 1000 मैच पूरे

1
144
MI vs RR

MI vs RR, IPL 2023: आईपीएल इतिहास के 1000वें मैच और IPL 2023 के 42वें मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया। टिम डेविड ने तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर रोहित शर्मा को बर्थडे गिफ्ट दिया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

राजस्थान रॉयल्स की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। उन्होंने 62 गेंदों में 124 रन बनाए। 200 की स्ट्राइक-रेट पर बल्लेबाजी करते हुए, उनकी पारी में 16 चौके और आठ छक्के शामिल थे। यशस्वी जायसवाल को उनकी बहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। जोस बटलर ने 19 गेंदों में 18 रन बनाये।

मुंबई इंडियंस की पारी

राजस्थान के 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर पहला झटका दिया। टिम डेविड ने जेसन होल्डर के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाए और मुंबई इंडियंस ने हाई स्कोरिंग थ्रिलर में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया। अंतिम ओवर में 17 रनों की जरूरत थी, डेविड ने विशाल 213 रनों का पीछा करते हुए तीन गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की। डेविड 14 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। तिलक वर्मा 29 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 55 रन बनाये। हालांकि बर्थडे बॉय कप्तान रोहित शर्मा 3 (5) पर सस्ते में आउट हो गए। राजस्थान के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए।

टिम डेविड ने रोहित शर्मा को दिया बर्थडे गिफ्ट

टिम डेविड ने जेसन होल्डर को बैक टू बैक छक्के लगाए। उन्होंने पहला छक्का लॉन्ग-ऑन की ओर फिर दूसरा मिड विकेट की बाड़ के ऊपर से लगाया। मुंबई इंडियंस को अंतिम चार गेंदों में पाँच रन की आवश्यकता थी, जब डेविड ने एक और छक्का लगाकर मैच को अपने नाम कररोहित शर्मा को बर्थडे गिफ्ट दिया। मुंबई इंडियंस ने 213 रन का पीछा करते हुए तीन गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से प्रतियोगिता जीत ली।

MI vs RR प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

Comments are closed.