Chandrayaan-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर कई मंत्रियो ने दी बधाई

भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

0
51

Chandrayaan-3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद अब लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल के द्वारा ISRO के डाटा सेंटर से कनेक्ट हो गया है। दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद इण्डिया वहां पहुंच गया है। जहां पहले अब तक कोई देश नहीं पहुंचा है। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

हिंदुस्तान को अंतरिक्ष क्षेत्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि ऐसे वक़्त में मिली है जब कुछ दिन पहले रूस (Russian) का अंतरिक्ष यान ‘लूना 25’ (Luna 25) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर उतरने के मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के बाद लैंडर ने चंद्रमा की पहली तस्वीर भी भेज दी है। वहीं प्रज्ञान रोवर लैंडर विक्रम से बाहर आ कर चंद्रमा की जमीन पर पहुंच गया है। अब 14 दिनों तक लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर अलग-अलग लेवल पर रिसर्च करेंगे।

वही Chandrayaan-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ISRO वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी है। उनके अलावा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 ) की सफलता पर ISRO प्रमुख एस सोमनाथ (S Somnath) को चिट्ठी लिखी है। सोनिया गांधी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग (Indian Space Research Commission) के प्रमुख एस सोमनाथ (S Somnath) को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।