मणिपुर: उग्रवादियों ने पुलिस चौकियों और घरों पर किया हमला

रात 12:30 बजे के करीब 3-4 बोट से आए उग्रवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया और घरों में आग लगी दी।

0
12

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़कने का डर बना हुआ है। यहां जिरीबाम जिले में शुक्रवार और शनिवार की रात कुछ उग्रवादियों ने पुलिस चौकियों और घरों पर हमला किया। रात 12:30 बजे के करीब 3-4 बोट से आए उग्रवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया और घरों में आग लगी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोतोबेकरा पोस्ट 12:30 बजे की करीब जल गई थी। इसके बाद लमतई खुनोऊ और मोधूपुर पोस्ट पर हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, उग्रवादियों ने कई गांव में हमला किया और घरों को आग के हवाले कर दिया। इन घटनाओं के वीडियो भी सामने आए हैं।

मणिपुर के जिरीबाम जिले में कथित तौर पर उग्रवादियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसी वजह से राज्य में दोबारा हिंसा भड़की है। मेइती समुदाय के 200 से अधिक लोगों को नए राहत शिविरों में भेजा गया है। संदिग्ध उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले के बाहरी गांवों लामताई खुनौ, दिबोंग खुनौ, नूनखाल और बेगरा में कई घरों को जला दिया था। इन गांवों के लोग जिरी खेल परिसर में बनाए गए राहत शिविर में रह रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि नए शिविरों में भेजे गए अधिकतर लोग जिरीबाम शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित गांवों में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, ”क्षेत्र में और अधिक सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है।” मणिपुर पुलिस ने राज्य पुलिस कमांडो को तत्काल जिरीबाम जाने का आदेश दिया है। पुलिस ने बताया कि जातीय संघर्ष से ग्रस्त मणिपुर के जिरीबाम जिले में गुरुवार शाम एक समुदाय के 59 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के बाद तनाव पैदा हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित गुरुवार को सुबह अपने खेत पर गया था, जहां से वह लापता हो गया। बाद में उसका शव बरामद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here