नेपाल के दांग जिले में बड़ा हादसा, 12 यात्रियों की मौत

अचानक ही ये बस राप्ती गांव पालिका–1 स्थित राप्ती पुल से नीचे गिर गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे।

0
28

नेपाल के दांग जिले से बड़ी खबर सामने आयी है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। बस एक्सीडेंट बीती रात को हुआ, जब कांठमांडू जा रही बस राप्ती पुल से नीचे गिर गई। हादसे के दौरान बस में 35 यात्री सवार थे, जिसमे 12 यात्रियों की मौत हो गई। वही अन्य घायल हुए यात्रियों का इलाज चल रहा हैं। मृतकों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। वही इस बड़े हादसे के बाद लोगो में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। जहाँ राहत बचाव कार्य भी शुरू हो गया, घायलों को भालुवाड़ के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

बस हादसे में घायल लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। 12 यात्री के मौत की पुष्टि जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने की है। पुलिस के मुताबिक, सात यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई। एक की मौत इलाज के दौरान होने की बात जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने की है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात में नेपालगंज से काठमांडू की तरफ बस जा रही थी। अचानक ही ये बस राप्ती गांव पालिका–1 स्थित राप्ती पुल से नीचे गिर गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नेपाल पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।