पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, कई लोगों की मौत

बस तुर्बत से बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा जा रही थी। क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास बस गहरे गड्ढे में गिर गई।

0
15

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस के पलटकर गड्ढे में गिर जाने से बच्चों और महिलाओं सहित 28 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। बस तुर्बत से बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा जा रही थी। क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास बस गहरे गड्ढे में गिर गई। रिपोर्ट के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की।

जियो न्यूज ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यात्री बस का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए बसिमा के सिविल अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को रेस्क्यू किया।