मंडी में हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप, 5 की मौत

सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं।

0
25
Uttar Pradesh

मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी के पास एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया है।

सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। बता दें कि अलसिंडी गांव मंडी और शिमला जिले की सीमा पर स्थित है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले बुधवार को कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से 5 की मौत हो गई थी। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल था।