मैनपुरी: पर्यटन मंत्री ने गांव चलो अभियान में की शिरकत

0
32

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह गांव चलो अभियान के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का काम किया।

जयवीर सिंह ने बूथों को मजबूत करने को लेकर दिए आदेश

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तरफ से गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। वहीं भाजपा के द्वारा गांव चलो अभियान को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शिरकत करने के लिए योगी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। वही कमजोर बूथों पर चर्चा की गई और कहा गया कि जो भी बूथ कमजोर है उनको मजबूत किया जाए लोगों को जोड़ने का काम किया जाए।

जनता के बीच पहुंचकर लोगों को पार्टी के प्रति करें जागरूक

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि हमारी पार्टी की तरफ से गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बूथों को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। वही कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में आप लोग जनता तक पहुंचे और जनता को योजनाओं के बारे में अवगत कराये। जिससे पार्टी के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके। जो भी पार्टी से जुड़े लोग हैं और काम नहीं कर रहे हैं उनको हटाकर दूसरे लोगों को मौका दिया जाए और वह जी जान के साथ पार्टी के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से तैयार है हमारे पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी लोगों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अबकी बार फिर से केंद्र में हमारी मोदी सरकार बनेगी।