मैनपुरी: अचानक से गिरी मकान की दीवार, चार लोग हुए घायल

0
15

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में चार लोग मकान की दीवार गिरने के बाद बुरी तरीके से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने घायलों को भारती करते हुए उनका इलाज शुरू किया।

देखते ही देखते अचानक गिर गई दीवार

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में अचानक से एक दीवार भरभराकर जा गिरी। जिसके नीचे दबने से चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत संसारपुर इलाके का है। यहां अचानक से एक पुरानी दीवार गिर गई जिसके नीचे दो मासूम बच्चों समेत चार लोग दब गए। दीवार को नीचे गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां दीवार में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में घायलों का किया जा रहा इलाज

दीवार गिरने से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने भारती करते हुए उनका इलाज शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों को अस्पताल में घायल अवस्था में लाया गया था। बताया गया था कि एक दीवार गिर गई थी और उसके नीचे यह लोग तभी हुए थे। घायल अवस्था में आए लोगों के शरीर से ब्लड निकल रहा था जिसको बंद किया गया और उसके बाद उनकी मलम पट्टी करते हुए उनको भर्ती करने का काम किया गया। अभी सभी की हालत बेहतर है सभी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।