मैनपुरी: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कही अपनी बात- संसद में मजबूत हुआ विपक्ष

0
8

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में लोकसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे। जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तो वहीं उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

संसद में किसानों-नौजवानों की आवाज होगी बुलंद

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता ने हम पर भरोसा किया और उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने सबसे ज्यादा सीटों को जीतने का काम भी किया। हमारे जो भी मुद्दे थे उन मुद्दों को हम संसद तक पहुंचाने का काम करेंगे। नौजवानों को लेकर अग्नि वीर योजना को समाप्त करना किसने की आवाज को बुलंद करना। जैसे तमाम मुद्दे हैं उनको बुलंद आवाज के साथ संसद में उठाया जाएगा। जो लोग कहते थे कि हम 48 साल देश पर राज करेंगे पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे लेकिन उनका हाल 10 साल में ही क्या हो गया।

नौजवानों-किसानों के ऊपर सरकार ने किया जुल्म

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों के लिए तमाम वादे किए थे लेकिन बाद में उन्होंने काले कानून लाकर किसानों को परेशान करने का काम किया। किसानों के आगे कटीले तार और कीलों को लगाने का काम किया। बर्फीली हवाओं के बीच डटकर खड़े किसानों के ऊपर पानी की बौछार की। लेकिन हमारे किसान भाई डट कर खड़े रहे। वहीं सरकार में सैकड़ो किसने की अब तक मौत हो चुकी है। वही नौजवान पढ़ाई के लिए मेहनत करता है दिन-रात एक करता है पेपर देने जाता है तो पता चलता है कि पेपर आउट हो गया है। ऐसे में सरकार नौजवानों के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। वही मैं दावे से कहता हूं यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। वहीं उन्होंने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की हुई करारी हार को लेकर कहा है कि इन लोगों ने कहा था कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। लेकिन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दलित व्यक्ति को चुनावी मैदान में उतारा और बीजेपी वालों को बता दिया कि आप राम को नहीं लाए हैं। बल्कि भगवान राम सबको लाए थे आप होते कौन है भगवान राम को लाने वाले। ऐसे लोगों को अबकी बार जनता ने करारा जवाब दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here