मैनपुरी: सर्व समाज पार्टी ने पेपर लीक पर कहा- पुलिस अपने ही पेपर को नहीं बचा पा रही

0
31

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में सब समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने पेपर लीक मामले पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। यहां उन्होंने कहा कि जो पुलिस जनता की रखवाली के लिए रखी गई है वह अपनी ही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से नहीं बचा पा रही।

लगातार प्रदेश में पेपर हो रहे लीक

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील मिश्रा ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया है। अबकी बार उन्होंने पेपर लीक मामले पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। यहां उन्होंने कहा है कि जितने भी पेपर हो रहे हैं सभी के पेपर आउट हो जा रहे हैं। वैसे तो यूपी पुलिस लगातार दावे करती है जनता की सुरक्षा के लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा 17 और 18 फरवरी को कराई गई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर की रखवाली नहीं कर सकी और पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हो गया। ऐसे में पुलिस जनता की क्या रखवाली करेगी। नौजवान युवा परीक्षा की तैयारी करते हैं जब परीक्षा सर पर आती है तो वह परीक्षा को देने के लिए जाते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि उस परीक्षा का पेपर ही आउट हो गया। ऐसे में उनके हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा आती है। सरकार नौजवानों के शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

लगातार बढ़ता जा रहा भ्रष्टाचार

सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील मिश्रा ने कहा है कि लगातार भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने कहा था कि भ्रष्टाचार पूरी तरीके से खत्म कर देंगे लेकिन भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।चाहे वह न्यायपालिका हो या फिर कार्य पालिका का हो पेशकार बाबू अदालत में बैठे हैं जो कि सीधा रुपया ले रहे हैं। यहां कोई भी एक पैसे का भ्रष्टाचार में सुधार नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरीके से नाकाम दिखाई दी।सरकार लोगों को रोजगार नहीं दे सकी लगातार लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री 6 महीने से लगातार भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं उन्हें लग रहा है की तीसरी बार भी वह प्रधानमंत्री बन जाएंगे इसीलिए जगह-जगह पर मंदिर पर पहुंचकर मत्था टेकने का काम कर रहे हैं। इन लोगों ने काम तो किया ही नहीं चाहे वह प्रधानमंत्री हो या फिर मुख्यमंत्री हो बस यह मंदिर पर जाकर लोगों को यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम लोग भगवान को कितना मानते हैं। सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है क्योंकि सरकार ने उन्हें लिखित पत्र दिया था आश्वासन दिया था कि एमएसपी लागू करेंगे लेकिन उन्होंने एमएसपी लागू नहीं की जिसके वजह से किसान धरने पर हैं। सरकार को किसने की मांगों को माननी चाहिए और एमएसपी लागू करनी चाहिए।