मैनपुरी: “कर्ज माफ नहीं किसान कर्ज मुक्त होना चाहिए” बोले- किसान नेता

0
31

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के नेता किसानों को लेकर बड़ी बात कह दी है। किसान नेता ने कहा है कि हम किसानों का कर्ज नहीं बल्कि किसानों को कर्ज मुक्त करना चाहते हैं।

भारतीय किसान यूनियन भानू किसानों के साथ 

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किसानों को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि हमेशा से हम लोग किसानों के साथ में रहे हैं किसानों के साथ में हमेशा खड़े होकर उनकी बात को आगे लाने का काम किया है। यह बात अलग है कि इस वक्त हम किसानों के उनके प्रदर्शन में शामिल नहीं है लेकिन उनके हक के लिए हम लोग हमेशा खड़े रहते हैं। लगातार हम लोगों पर आरोप लगाया जाता रहा है कि यह लोग किसानों के नाम पर कोई भी काम नहीं करते हैं इसी तरीके से हम लोग भी आरोप लगाते रहे हैं कि सामने वाला दूसरा संगठन किसानों के लिए कोई काम नहीं करता है। इन बातों का कोई भी लेने देना नहीं है सरकार को किसानों के लिए एक आयोग गठित करना चाहिए और किसानों की आवाज को सुनना चाहिए जिससे वह अपनी बात सरकार तक पहुंचा सके।

सरकार किसानों को करें कर्ज मुक्त

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने आगे कहा कि पिछली सरकार में समाजवादी पार्टी ने किसानों का ₹50000 का कर्ज माफ किया था। इसी के साथ फिर दूसरी सरकार आई तो उसने किसानों का 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ किया। लेकिन इससे किसानों का कोई भी फायदा नहीं हो रहा है। किसान लगातार कर्ज में डूबा हुआ है अबकी बार हम लोगों ने यह मांग की है कि हम किसानों का कर्ज माफ नहीं बल्कि किसानों को कर्ज मुक्त करवाना चाहते हैं। क्योंकि इस वक्त किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। किसानों को हर वह योजना मिलनी चाहिए जिसके लिए वह हकदार है जिसके लिए वह चिलचिलाती धूप में खेत में खड़े होकर देश की जनता के लिए अन्न पैदा करता है।