मैनपुरी: खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, दो लोग हुए घायल

0
25

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में एक मकान में खाना बनाने के दौरान अचानक से ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद घर में मौजूद दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों से देखने की उनका इलाज किया जा रहा।

सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद हुआ ब्लास्ट

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में उस समय आसपास की इलाके में हड़कंप समझ गया जब एक गैस सिलेंडर में अचानक से धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा घर का सामान बिखरा हुआ था और दो लोग बुरी तरीके से झुलस गए थे। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किला बजरिया का है। यहां एक बुजुर्ग महिला के पास में एक 15 साल का लड़का मौजूद था। महिला अपने कमरे से बाहर की तरफ निकली लेकिन उससे पहले गैस सिलेंडर लीक हो रहा था। लड़का किचन की तरफ पहुंचा जहां पर खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। बच्चे ने माचिस की तीली जलाई और उसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घायलों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

घर में सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के मामले में जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा। इस मामले में परिवार के लोगों का कहना है कि घर पर बुजुर्ग महिला और एक लड़का मौजूद था लेकिन खाना बनाते समय गैस लीक होने लगी और लड़के ने इसी दरमियान माचिस की तीली जलाई तभी धमाका हो गया। घर का कुछ सामान जल भी गया है। महिला के बारे में बताया गया है कि वह 70 से 80% जल चुकी है। बच्चे और महिला का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा।